फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गैस सिलेंडर का अधिक मूल्य लेने पर किया हंगामा

गैस सिलेंडर का अधिक मूल्य लेने पर किया हंगामा

Sun, 23 Dec 2018 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर का अधिक मूल्य लेने पर किया हंगामा
सेवराई। तहसील क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी संचालक द्वारा उपभोक्ताओं से मनमाने तरीके से होम डिलिवरी का चार्ज जोड़ कर गैस का दाम वसूले जाने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा रविवार की दोपहर फूट पड़ा। उन्होंने एजेंसी पर हो-हल्ला करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। संचालक ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। इस मामले में एक उपभोक्ता ने संचालक के खिलाफ तहरीर दी। गैस एजेंसी पर हो-हल्ला करने वाले उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस ऐजेंसी संचालक द्वारा मनमाने तरीके से होम डिलिवरी चार्ज जोड़ते हुए 19 रुपया अतिरिक्त वसूला जा रहा है। इसका जब उपभोक्ताओं ने विरोध किया तो गैस एजेंसी संचालक ने उपभोक्ताओं को इसी रेट पर गैस देने की बात कही। उपभोक्ताओं ने कहा कि हम लोग किसी भी हाल में अधिक दाम नहीं देंगे। उपभोक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए गैस एजेंसी संचालक द्वारा मौजूद अगली गैस डिलिवरी में राशि कम करके भुगतान करने की बात कही गई। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। ग्रामीणों ने एजेंसी संचालक से रेट बोर्ड और होम डिलिवरी चार्ट चस्पा करने की मांग की है। इस मामले में गांव निवासी कामेश्वर सिंह उर्फ कामदेव सिंह ने गैस की शुल्क राशि में अवैध रूप से धन उगाही की तहरीर एजेंसी संचालक के खिलाफ थाने में दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर रिपोर्ट दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed