फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एक वर्ष के भीतर एक लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी सरकार

एक वर्ष के भीतर एक लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी सरकार

Sat, 22 Dec 2018 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
एक वर्ष के भीतर एक लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी सरकार
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप देश को कुशल राष्ट्र बनाने और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार एक वर्ष के भीतर एक लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का काम करेगी। जिले में रोजगार मेले की इतनी बड़ी सौगात का बेरोजगार युवा लाभ उठाएं। शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान पर शनिवार से आयोजित रोजगार मेला का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुछ माह पहले निवेशकों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में निवेशकों ने भाग लेकर उत्तर प्रदेश में सात लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का निर्णय लिया। यह प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। इससे लाखों युवा आत्मनर्भिर बनेंगे और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। कहा कि सरकार शिक्षकों, पुलिस कर्मियों के साथ ही एसडीएम-डिप्टी एसपी आदि पदों पर नियुक्ति करेगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया वह अपनी ऊर्जा को सकारामत्क दिशा में लगाएं। उन्होंने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की सराहना की। कार्यक्रम में संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने तीन दिवसीय मेले को एक और दिन बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि रोजगार मेला नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगा। फाक्सान कंपनी गाजीपुर की एक हजार बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, केदारनाथ सिंह, विधायक डा. संगीता बलवंत, अलका राय, सुनीता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन हरीनारायण हरीश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed