फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा में बनेंगे 2

यूपी बोर्ड परीक्षा में बनेंगे 2

Wed, 19 Dec 2018 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में बनेंगे 2
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दस परीक्षा केंद्र बढ़े हैं। इसमें 11 राजकीय विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इस सूची को जिला समिति की ओर से बोर्ड को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में प्रस्तावित है। इस वर्ष की परीक्षा में एक लाख 80 हजार 242 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में 96917 संस्थागत एवं 377 व्यक्तिगत सहित कुल 97294 परीक्षार्थी और इंटर में 82581 संस्थागत एवं 367 व्यक्तिगत सहित 82948 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड की ओर से पिछले दिनों कुल 242 केंद्रों की सूची जारी की गई थी। सचिव की ओर से घोषित केंद्रों की सूची के बाद 23 नवंबर तक आपत्तियां लेने के निर्देश दिए गए थे। इस तिथि तक करीब साढ़े चार सौ आपत्तियां प्राप्त हुई थी। इसका निस्तारण करते हुए जिला समिति की ओर से आज 289 परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप प्रदान कर इसे बोर्ड को भेज दिया गया। बीते वर्ष की तुलना में इस बार दस परीक्षा केंद्र बढ़े हैं। पिछले वर्ष 279 केंद्र बने थे। मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उनमें 11 राजकीय, 76 सहायता प्राप्त तथा 202 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। मालूम हो कि वर्ष 2018 में दोनों कक्षाओं के 2 लाख 36 हजार 86 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के एक लाख 34 हजार 530 तथा इंटरमीडिएट के एक लाख 1556 पंजीकृत थे। बीते वर्ष की तुलना में इस बार की परीक्षा में 55 हजार 844 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में कम शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed