फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   धूमधाम से मना गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव

धूमधाम से मना गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव

Sat, 24 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मना गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव
गाजीपुर। सिख धर्म के संस्थापक गुुरुनानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के महाजनटोली स्थित गुरुद्वारे में भजन एवं शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिलाधिकारी के बाला जी, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और एसपी सिटी प्रदीप दुबे ने भी गुरुद्वारा में मत्था टेका।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरकार दर्शन सिंह ने सिंह गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके उपदेशों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उनके उद्देश्यों पर चलकर ही समाज का कल्याण किया जा सकता है। कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। मानव जाति एक है और इसकी सेवा करने से ही सुख और शांति प्राप्त होती है। पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल और रामलीला कमेटी के महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने कहा कि आज के परिवेश गुरुनानक देव के बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर समाज की बुराइयों को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

गुरुवार में सुबह से ही शबद कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। बाहर से आए रागी जत्था एवं स्त्री संगत ने उत्साह के साथ भजन कीर्तन प्रस्तुत किया। इस मौके पर लंगर का आयोजन किया गया था। पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, गुलवीर सिंह, दलजीत सिंह, चरनजीत सिंह, डाबी, सोनी, हरभजन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed