{"_id":"5bc229f8bdec22693e5a30b8","slug":"201539451384-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेठी गांव में करंट से कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेठी गांव में करंट से कारोबारी की मौत
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मलेठी गांव में शुक्रवार की देर रात खंभे पर चढ़कर बिजली का तार ठीक कर रहे मछली कारोबारी की करेंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
इलाके के मलेठी गांव निवासी नाथा राम (45) के घर की बिजली कई दिनों से नहीं जल रही थी। वह रात में ही खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने लगा। खंभे के पास से ही गुजरा हाईटेंशन तार उसे छू गया। करेंट की लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक नाथा राम मछली बेचकर जीविकोपार्जन करता था। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।