{"_id":"5bc228ecbdec2269345628a7","slug":"201539451116-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र: पांचवें दिन सर्वत्र पूजी गई स्कंदमाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र: पांचवें दिन सर्वत्र पूजी गई स्कंदमाता
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों में भी कलश स्थापना कर नौ दिनों तक व्रत रखने वाले श्रद्धालु भी नियमित पूज कर रहे हैं।
शनिवार को जिले के प्रसिद्ध मां दरबारों में श्रद्धालुओं का तांता रहने से मंदिरों के आसपास पूरे दिन मेले जैसी स्थिति बनी रही। नवरात्र के पहले दिन से ही देवी आराधना का क्रम बना हुआ है। घरों में कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना , दुर्गा सप्तशती का पाठ आदि किया जा रहा है। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार मां कष्टहरणी मंदिर में शनिवार को भी भक्तों का रेला पहुंचा। गहमर के करहिया स्थित मां कामाख्या धाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रसाद आदि चढ़ाकर मां से सुख-समृद्धि की कामना की गई। मंदिर परिसर में मौजूद भैरोंनाथ सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा भी की गई। मुहम्मदाबाद के जमलापुर स्थित महाकाली और तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी मंदिर में भी दर्शन पूजन का क्रम शाम तक चलता रहा। दोनों ही स्थानों पर आरती में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। रेवतीपुर स्थित मां भगवती, दिलदारनगर स्टेशन स्थित शायर माता, देवकली स्थित चकेरी धाम, बहरियाबाद स्थित टड़वा भवानी, सैदपुर स्थित मां काली, बहादुरगंज स्थित चंडी मां, भगीरथपुर स्थित मां दुर्गा, शहर के नवाबगंज स्थित मां शीतला, हमीद सेतु तथा मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना चलती रही। कई देवी मंदिरों पर रात्रि जागरण और भजन- कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है।