फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हृदय के भीतर होता है तारक बह्म का दर्शन

हृदय के भीतर होता है तारक बह्म का दर्शन

Sun, 19 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
हृदय के भीतर होता है तारक बह्म का दर्शन
गाजीपुर। शहर के लाल दरवाजा स्थित आनंद मार्ग विद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत स्कूल के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली तथा योगाभ्यास किया। करीब तीन घंटे तक सिद्ध अष्टाक्षरी मंत्र बाबा नाम केवलम का जाप किया गया।
विज्ञापन

सेमिनार में केंद्रीय प्रशिक्षक आचार्य गुणींद्रानंद अवधूत ने कहा कि मानव जीवन में आदर्श का होना अति आवश्यक है। इसके बिना जीवन पशुवत हो जाता है। मनुष्य अपने इष्ट से आत्मीयता रखता है और उससे अधिक प्रेम करता है। तारक ब्रह्म ही मानव का इष्ट है जिससे वह अपना दुख-सुख कहता है। उसका दर्शन वाह्य रूप में नहीं बल्कि हृदय के भीतर ही होता है। कहा कि मानवीय मूल्य सर्वोपरि है। इसे हमेशा महत्व देना चाहिए। स्वयं में सुधार लाने का अवसर मिलता है। तारक ब्रह्म विषय को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मानव सभ्यता की अग्रगति जब रुक जाती है तो तारक ब्रह्म जीवों को आदर्श का मार्ग प्रवर्तक कर मुक्ति मोक्ष का दिग्दर्शन करने के लिए मानव देह लेकर धरती पर आते हैं। अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध लोगों को तैयार करते हैं। इसमें शुभ शक्ति की जीत होती है। कहा कि आनंदमूर्ति जी तारक बह्म के रूप में आए और लोगों को आनंद मार्ग दिया। इस कार्यक्रम में आचार्य विष्णु मित्रानंद, अशोक आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed