{"_id":"5b67362a4f1c1b05468b612d","slug":"201533490730-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में बंद मिला स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में बंद मिला स्वास्थ्य केंद्र
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य के निरीक्षण में मेदिनीपुर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सक एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मौर्या एवं एसीएमओ डा. एसके शाही ने आज पोलियो बूथ प्राथमिक विद्यालय मेदिनीपुर का निरीक्षण किया। यहां सब कुछ सही पाया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय़ ताड़ीघाट स्थित बूथ के निरीक्षण में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के समय दोनों बूथों पर क्रमश: 56 एवं 97 बच्चे पोलियो की दवा पी चुके थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेदिनीपुर के निरीक्षण के समय ताला बंा मिला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेदिनीपुर के नए भवन के निर्माण के लिए सीएमओ ने जमीन का अवलोकन किया। निर्माण के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया। उसके बाद ग्राम प्रधान मेदिनीपुर दीपक सिंह से संपर्क कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। सीएमओ के साथ डॉ. सुरेंद्र कुमार साही, राघवेंद्र सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बबिता सिंह, पर्यवेक्षक एसपी सिंह आदि उपस्थित थे। इस संबंध में सीएमओ डा. जीसी मौर्य ने बताया कि निरीक्षण में केंद्र बंद मिला है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र बंद मिलने पर अनुपस्थित चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।