फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   माननीयों को अपशब्द कहने पर भूख हड़ताल शुरू

माननीयों को अपशब्द कहने पर भूख हड़ताल शुरू

Wed, 18 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
माननीयों को अपशब्द कहने पर भूख हड़ताल शुरू
गाजीपुर। जिला पंचायत में कार्यरत जेई द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और रेल राज्यमंत्री को अपशब्द कहने से नाराज करंडा के मैनपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण दुबे ने मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में भूख हड़ताल शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब तक जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक भूख हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

प्रवीण दुबे ने कहा कि मेरा पूरा परिवार भारतीय जनता पार्टी का 30 साल से समर्थक और मतदाता है। मैं स्वयं भारतीय जनता पार्टी का बूथ एजेंट एवं अध्यक्ष हूं। जिला पंचायत में कार्यरत एक जेई ने 26 जून को मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और रेल राज्यमंत्री को अपशब्द कहा। यह पिछले 15 सालों से जिला पंचायत में अवर अभियंता एवं अभियंता हैं। माननीयों को अपशब्द कहने वाले जेई की जांच कर उसे कार्यमुक्त अथवा सुदूर स्थानांतरण किया जाए। बताया कि इस संदर्भ में मैने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं रेल राज्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को रजिस्टर्ड डाक से अवगत करा चुका हूं। इसके संदर्भ में अभी तक कोई सूचना प्राप्त न होने पर मैंने भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। जेई के खिलाफ कार्रवाई होने तक मेरा भूख हड़ताल जारी रहेगा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ इस हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed