फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गर्मी के मौसम में हाई और वोल्टेज से परेशान हैं उपभोक्ता

गर्मी के मौसम में हाई और वोल्टेज से परेशान हैं उपभोक्ता

Tue, 10 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में हाई और वोल्टेज से परेशान हैं उपभोक्ता
गाजीपुर। गर्मी के मौसम में बिजली लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। नगर क्षेत्र के कई इलाकों में लो-वोल्टेज होने से कूलर और पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को राहत की जगह मुसीबत झेलनी पड़ रही है। कुछ इसी तरह के हालात ग्रामीण क्षेत्रों में भी पैदा हो गया है। हाई और लो-वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं। कई इलाकों में फीडर फुंके हुए हैं, तो कहीं आपूर्ति बाधित है। इससे जिले में करीब 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। भीषण गर्मी और उमस से सुबक रहे लोगों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। विभागीय अधिकारी भी कान में तेल डाले हुए हैं। शिकायत के बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

नगर एसडीओ शिवम राय का कहना है कि गर्मी की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। मौसम ठंडा होते ही वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी। बारा संवाददाता के अनुसार सेवराई तहसील अंतर्गत बारा विद्युत उपकेंद्र से नहर पंप कैनाल सहित दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसके लिए उपकेंद्र पर तीन फीडर स्थापित किए गए हैं। पिछले एक पखवारे से दो फीडर फुंक गए हैं। अब केवल एक फीडर से ही गहमर पूर्वी पंप कैनाल सहित लगभग आधा दर्जन गांवों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इलाके के दर्जनभर से अधिक गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। इन गांवों में रहने वाली 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। इस संबंध में एसडीओ रत्ननेश जायसवाल ने बताया कि ऊपर से ही वोल्टेज कम मिल रहा है। खराब फीडरों को शीघ्र दुरुस्त करा दिया जाएगा। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र से दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है तथा जलनिगम की टंकी भी इसी से संचालित होती है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र के लोग लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। गहमर संवाददाता के अनुसार सैनिकों के गांव में भी इन दिनों लो-वोल्टेज की समस्या सामने आ गई है। रात में वोल्टेज इतना कम रह रहा है कि बल्ब टिमटिमा रहे हैं। मरदह संवाददाता के अनुसार स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से दर्जनों गांव में सप्लाई होती है। रात में लो-वोल्टेज की वजह से लोगों को परेशानी हैं। जेई नीरज सोनी ने बताया कि ओवरलोड के कारण लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोड कम होने पर समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed