{"_id":"5b157f954f1c1bb16e8b6391","slug":"201528135573-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में राहगीरों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में राहगीरों ने बहाया पसीना
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज(गाजीपुर)। बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण किए जाने से आए दिन राहगीरों को जाम की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसी दिन एक तो किसी दिन डेढ़-दो से लेकर ढाई घंटे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दो घंटे तक लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा। भीषण गर्मी में लोग पसीना बहाते हुए जाम समाप्त होने का इंतजार करते रहे।
नंदगंज बाजार में जहां चोचकपुर मोड़ के पास सड़क पर ही सुबह सब्जी मंडी लगती है, वहीं पटरियों के साथ ही सड़क पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे सड़क संकरी हो गई है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि आएदिन बाजार में जाम लग रहा है। कभी एक घंटे से लेकर ढाई घंटे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह आठ बजे बाजार में जाम का झाम शुरू हो गया। देखते ही देखते वाहनों के पहिए थम गए। जाम में फंसे लोग वाह न को आगे-पीछे करने को किचकिच करने लगे। भीषण गर्मी में पसीना से तरबतर होकर जाम समाप्त होने का इंतजार करने लगे। जाम की जानकारी होते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और वाहनों को आगे-पीछे कराकर आवागमन सुचारु कराने में लग गए। काफी मशक्कत के बाद दो घंटे बाद जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सास ली। लोगों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। सीसी सड़क का निर्माण होने से वन-वे न होने से भी जाम लग रहा है। जाम में फंसने से जहां लोगों की ट्रेनें छूट जा रही हैं, वही एंबुलेंस के फंसने से मरीजों की जान पर बनी रहती है।