{"_id":"5ab29e174f1c1b8c778b6f76","slug":"201521655319-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनावश्यक फीस वसूलने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनावश्यक फीस वसूलने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई: डीएम
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष मारुति राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान निजी विद्यालयों की मनमानी फीस को लेकर शिकायत करने के साथ ही उस पर अंकुश लगाने की मांग भी की। इस पर डीएम के बालाजी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि अगर किसी निजी विद्यालय द्वारा अनावश्यक फीस वसूलने की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मीडिया प्रभारी श्याम चौधरी ने अभिभावकों को शहर के सभी चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाने की अपील की।
नए सत्र के प्रारंभ होते ही निजी विद्यालयों की मनमानी फीस से परेशान अभिभावकों ने अब अपनी आस्तीन चढ़ा ली है। मनमाने ढंग से फीस वसूली को लेकर पिछले दो वर्षों से अभिभावक संघ अंकुश लगाने को लेकर संघर्षरत है। जिले के तत्कालीन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक वर्ष पूर्व हुई बैठक में अभिभावक संघ के सदस्यों ने निजी विद्यालय द्वारा की जा रही मनमानी फीस वसूली, लाभ के लिए निजी पब्लिकेशन की बुक चलाने सहित तमाम मुद्दों का जिक्र करते हुए जानकारी दी थी। इस पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने निजी विद्यालय के प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया था। अभिभावक संघ के अध्यक्ष मारुति राय के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस पर अंकुश लगाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुए जल्द ही सभी निजी विद्यालयों को इस मामले में दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर समीर राय, मोंटी बागची, उपेंद्र राय, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय कुमार, अमित सिंह, सुनील सिंह, सोमेश मोहन, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे।