{"_id":"5a872bbf4f1c1b387b8b6e53","slug":"201518807999-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं मिला तो करेंगे कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं मिला तो करेंगे कार्य बहिष्कार
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल संगठन के जिलाध्यक्ष नगेंद्र यादव की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी से शुक्रवार को मिला। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र यादव ने कहा मानदेय न मिलने से ग्राम रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। चेतावनी दी कि मानदेय नहीं मिला तो कार्य बहिष्कार करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम ग्राम रोजगार सेवक से ग्राम पंचायत के समस्त कार्यों को कराया जा रहा है। लेकिन ग्राम रोजगार सेवको को 23 माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से ग्राम रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर है। सरकार एवं अधिकारी ग्राम रोजगार सेवकों का शोषण कर रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि अब सरकार से मानदेय भुगतान को लेकर आरपार कि लड़ाई होगी। अगर होली त्योहार को देखते हुए 25 फरवरी से पहले मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो 26 फरवरी से कार्य वहिष्कार के साथ-साथ विकास भवन का घेराव किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार चौबे, पिंटू पांडेय, रामविलास यादव, रामदुलार, महेंद्र, विजय, इंद्रजीत राम, मोहन, चंद्रप्रकाश सिंह, अशोक यादव, नथुनी राम, वीर बहादुर, मनोज आदि शामिल रहे।