{"_id":"5a78978f4f1c1b8b268b89b0","slug":"201517852559-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलंबित रही ट्रेनें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलंबित रही ट्रेनें, यात्री रहे परेशान
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय-पटना रेल खंड पर सोमवार को अप और डाउन में चलने वाली अधिकांश ट्रेने अपने निर्धारित समय से घंटों विलम्ब से चली। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वे ट्रेनों के इंजतार में स्थानीय सहित विभिन्न स्टेशनों पर घंटों बैठे रहे। अप में तूफान, सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस और डाउन में तूफान एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस निरस्त रहने से यात्री परेशान रहे। अप में सिमांचल एक्सप्रेस 1, ब्रम्हपुत्र मेल 1, विभूति एक्सप्रेस 7, फरक्का एक्सप्रेस 2, ब्रम्हपुत्र मेल 1, मगध एक्सप्रेस 4, दादर-गुवाहाटी एक्सप्रेस 2 तथा डाउन में मगध एक्सप्रेस 2, ब्रम्हपुत्र मेल 2, श्रमजीवी एक्सप्रेस 1, अमृतसर एक्सप्रेस 6, अमृतसर मेल 6 और कुर्ला-पटना एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटा विलम्ब से स्थानीय स्टेशन पहुंची। इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक नफिस अहमद खां ने बताया कि आगे से ही ट्रेनें विलंब से चल रही है।
...
विज्ञापन
...