फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सारनाथ में फाल्ट होने से दो घंटे अंधेरे में डूबा रहा शहर

सारनाथ में फाल्ट होने से दो घंटे अंधेरे में डूबा रहा शहर

Mon, 29 Jan 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सारनाथ में फाल्ट होने से दो घंटे अंधेरे में डूबा रहा शहर
गाजीपुर। सर्दी में भी बिजली कटौती से शहरवासियों को छुटकारा नहीं मिल रहा है। शनिवार की रात जहां 220 केवी लाइन में फाल्ट होने से दो घंटे शहर की आपूर्ति ठप रही, वहीं सुबह जमानिया फीडर से शहर के मुहल्लों में दिन में 12 बजे तक बारी-बारी से आपूर्ति जारी थी। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार की रात 11 बजे सारनाथ विद्युत उपकेंद्र में फाल्ट आने से रात एक बजे तक शहर अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन

हाईटेंशन तारों में आए दिन फाल्ट होने से शहर के लोगों को एक-दो की कौन कहे, कभी पांच तो कभी आठ से लेकर दस घंटे तक बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। बीते दिनों अंधऊ के पास 33 हजार लाइन में फाल्ट होने से आधा शहर की बिजली करीब आठ घंटे गुल थी। जबकि शनिवार की रात सारनाथ से तलवल विद्युत उपकेंद्र पर आने वाले 220 केवी लाइन में रात में साढ़े तीन बजे फाल्ट होने से सुबह साढ़े सात बजे तक पूरे शहर की आपूर्ति ठप रही। इसके बाद जमानिया फीडर से दिन में 12 बजे तक बारी-बारी से मुहल्लों को आपूर्ति की जाती रही। अनापूर्ति की वजह से एक तरफ जहां सुबह लोगों को पानी के पसीना बहाना पड़ा। विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार की रात 11 बजे सारनाथ विद्युत उपकेंद्र पर फाल्ट होने से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। लोग अब-तब बिजली बत्ती आने का कयास लगाने लगे। रात में 1 बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सास ली। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ कमलेश ने बताया कि रात 11 से 1 बजे तक कंट्रोल से सप्लाई बंद थी।
विज्ञापन


रविवार की रात 11.10 बजे सारनाथ उपकेंद्र पर 220 केवी लाइन में खराबी आने से शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट दुरुस्त होने के बाद रात एक बजे आपूर्ति सुचारू हो गई। - अमरनाथ, जेई तलवल विद्युत उपकेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed