फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दीपांजू महोत्सव विजेताओं को किया गया सम्मानित

दीपांजू महोत्सव विजेताओं को किया गया सम्मानित

Mon, 08 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दीपांजू महोत्सव विजेताओं को किया गया सम्मानित
शारदा ज्योति समाज द्वारा दीपांजू महोत्सव का आयोजन रविवार को शहर के महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में किया गया। इस मौके पर विगत दिनों आयोजित गणित, सुलेख, निबंध, सामान्य ज्ञान, अल्पना, क्राफ्ट, मेंहदी, चित्रकला, पोस्टर, विचार अभिव्यक्ति, एकल गीत, समूह गान आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्था के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों में सराहनीय सहयोग करने वालों को दीपांजू शारदा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सिन्हा और विशिष्ट अतिथि सेवराई तहसील के उपजिलाधिकारी सत्येंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने संस्थापक एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्रा कुमारी जैती जैन ने सरस्वती वंदना, स्नेहा ने स्वागत गान, आस्था ने वंदे मातरम्, शिवांगी ने कृष्ण गीत, हृदयांगी श्रीवास्तव मोहे रंग दे बसंती गीत, ललिता विश्वकर्मा ने एक मीरा एक राधा गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संस्था संस्थापक एवं आजीवन सहयोगी स्व. शारदा प्रसाद श्रीवास्तव के मरणोपरांत उनके पुत्र तारकेश्वर दयाल श्रीवास्तव, डा. रविनंदन वर्मा, अध्यापिका उरुज फातिमा, छात्र आदित्य जायसवाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. व्यासमुनि राय, अंजनी श्रीवास्तव, महेश प्रताप सिंह, जयपवन लाल, हर्षिता चौरसिया, प्रधानाचार्य मालविका सिंह, नंदिनी श्रीवास्तव, मधु राय, सौम्या सिंह, केशव कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. ओमप्रकाश सिंह तथा संचालन तृप्ति श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed