{"_id":"5a467ebc4f1c1b95188bca38","slug":"201514569404-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और एसीएमओ ने चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और एसीएमओ ने चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर की छापेमारी
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। उपजिलाधिकारी और एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को इलाके के चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान न तो डॉक्टर मिले और न ही उनके कागजात सही पाए गए।
उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव और उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आरके सिन्हा ने बस स्टैंड के पास स्थित चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर धावा बोला। जांच टीम को देखकर निदान अल्ट्रासाउंड का संचालक केंद्र को बंद कर भाग खड़ा हुआ। उपाध्याय अल्ट्रासाउंड में बेसमेंट मानक के अनुरूप नहीं बना था। इसके अलावा जीनू अल्ट्रासाउंड और लाजिक अल्ट्रासाउंड की भी जांच की गई। किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर डॉक्टर नहीं मिले और कागजात भी पूर्ण नहीं थे। केंद्र संचालकों ने बताया कि पुन: पंजीकरण के लिए आवेदन भेजा है। जिस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सुधीर डेंटल में भी अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। लेकिन कागजात से टीम संतुष्ट रही। उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि मानक के विपरीत अल्ट्रासाउंड केंद्र खोलकर चलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी तथा इनके विरुद्ध कार्यवाई होगी। जांच के समय पवन कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार यादव एवं दंत चिकित्सक सुधीर कुमार मौजूद रहे।