{"_id":"5a3bf9834f1c1bcf6d8b56db","slug":"201513879939-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे ग्राम प्रधान और एक निजी चिकित्सक से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने गुरुवार को पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि पातेपुर गांव के ग्राम प्रधान राजकुमार भारती और जयंतीपुर गांव के निजी पशु चिकित्सक लालजी वर्मा से बीते 10 अक्तूबर को फोन पर धमकी देकर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने और रंगदारी न देने पर जान से मार देने की धमकी बदमाश द्वारा दी गई। इसके बाद दोनों पीड़ितों ने थाने में जाकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने फोन नंबर को सर्विलांस पर लेने पर पता चला कि रंगदारी और धमकी देने वाला भांवरकोल थाना के टोडरपुर गांव निवासी सर्वजीत कुशवाहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी। देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़कर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके से उसको धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।