फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने बोलेरो सवार दो शातिर एटीएम जालसाजों को धर दबोचा

पुलिस ने बोलेरो सवार दो शातिर एटीएम जालसाजों को धर दबोचा

Mon, 11 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बोलेरो सवार दो शातिर एटीएम जालसाजों को धर दबोचा
कासिमाबाद (गाजीपुर)। क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित मऊ जनपद की सीमा पर घेराबंदी कर सोमवार को पुलिस ने बोलेरो सवार दो शातिर एटीएम जालसाजों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से एक हजार रुपये नगदी और फर्जी एटीएम बरामद कर लिया गया है। थाने पर लाकर पकड़े गए जालसाजों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी रही।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि बीते 16 अगस्त को स्थानीय बाजार स्थित यूबीआई की एटीएम से पैसा निकालने के लिए इंदौर गांव निवासी संजीत गुप्ता और बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के बेरही गांव निवासी प्रदीप चौहान भीड़ के चलते लाइन में खड़े थे। जैसे ही दोनों एटीएम के पास पहुंचे पहले से एटीएम रूम में खड़े दो युवकों ने पैसा निकालने का बहाना बनाकर दोनों का एटीएम बदल दिया। आधे घंटे बाद संजीत गुप्ता के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 21 हजार और प्रदीप चौहान के खाते 16 हजार रुपये शेखपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से निकाल लिए गए है। आनन-फानन में पीड़ित युवक जब शेखनपुर पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे तो यूबीआई एटीएम रूम में पहले से मौजूद दो युवक पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से निकलते दिखाई पड़े। जब तक दोनों पीड़ित उसके पास पहुंचते दो शातिर जालसाज बोलेरो में सवार होकर निकल गए। पीड़ित युवकों ने बोलेरो का नंबर दर्ज कर इसकी शिकायत थाने में करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को सूचना मिली की मऊ से दो शातिर जालसाज बोलेरो से कासिमाबाद की ओर घटना को अंजाम देने जा रहे है। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने बहादुरगंज स्थित मऊ जनपद की सीमा को सील कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो आती दिखाई पड़ी। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो जालसाज बोलेरो से कूदकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मऊ जनपद के घोषी थाना क्षेत्र के सराय काकुलक गांव निवासी रामलाल उर्फ विवेकानंद राजभर और रधौली गांव निवासी सूरज गौड़ बताया। तलाशी में दोनों के पास से कई फर्जी एटीएम और एक-एक हजार रुपया बरामद हुआ। पुलिस दोनों पूछताछ करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed