{"_id":"59a064214f1c1b5d0c8b48e5","slug":"201503683617-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने सभी एबीएसए के स्थानान्तरण का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने सभी एबीएसए के स्थानान्तरण का दिया निर्देश
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के विधायी एवं न्याय, ऊर्जा श्रोत, राजनैतिक पेंशन मंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान गड्ढा मुक्ति एवं पिचिंग कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बरसात बाद कार्य को युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान यूनिफार्म एवं पुस्तक वितरण के संबंध में जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि ड्रेस वितरण प्राथमिक विद्यालयों में 85 प्रतिशत एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 86 प्रतिशत एवं पुस्तकों का वितरण 81 प्रतिशत किया जा चुका है। उन्होंने सभी एबीएसए का स्थानांतरण जनपद में ही इधर से उधर करने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शुभाखरपुर, बिरनो, 200 बेड जिला चिकित्सालय एवं 100 बेड महिला अस्पताल को शीघ्र हैंडओवर कर कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि 1000 से 1500 तक मरीज प्रतिदिन ओपीडी में देखे जाते हैं। श्री पाठक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए सभी अधिकारी समय से पहले सभी तैयारी पूर्ण कर लें। पहले से ही बाढ़ राहत शिविर एवं रोगों से बचाव के लिए आवश्यक तैयारी पहले से ही पूर्ण करा लिया जाए। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 220 ग्राम ओडीएफ हो गए हैं। 100 गांव 15 दिन के अंदर घोषित हो जाएंगे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से जिले में सफाई कर्मचारियों के बाबत जानकारी ली। कहा कि अन्य विभागों में समायोजित सफाई कर्मियों को अविलंब उनके कार्यक्षेत्र में लगाया जाए। एडीओ पंचायत बराबर सफाई कर्मियों पर नजर रखेंगे। शिकायत होने पर उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। विधायक जमानिया ने सुझाव दिया कि सफाई कर्मियों का रोस्टर ड्यूटी ग्राम सभाओं में अंकित कराई जाए। सेवराई एवं जमानिया में बंद पड़ी पानी की टंकियों को तत्काल चालू कराने का निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिया। उन्होंने बिजली सप्लाई के बाबत जानकारी ली। ग्राम पंचायत पेयजल योजना की समीक्षा में जिला पंचायत राज अधिकारी से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने राज्य परिवहन निगम की ओर से गाजीपुर रोडवेज डिपो में कराए जा रहे निर्माण कार्यों को अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, जमानिया विधायक सुनीता सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, संचार-रेल राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सुनील सिंह, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन