फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सूची में नाम दर्ज कराने को अबतक नाममात्र युवाओं ने कराया पंजीकरण

सूची में नाम दर्ज कराने को अबतक नाममात्र युवाओं ने कराया पंजीकरण

Sat, 22 Jul 2017 10:58 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
सूची में नाम दर्ज कराने को अबतक नाममात्र युवाओं ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

गाजीपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में युवा निर्वाचकों के पंजीकरण का काम जोर नहीं पकड़ पा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक करीब साढ़े तीन हजार युवाओं की तरफ से ही मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया है। संबंधित के अरुचि लेने के कारण निर्वाचन आयोग की मंशा पूरा होता नहीं दिख रही है।

बीते विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 25 लाख 98 हजार 228 मतदाता थे। इनमें युवा मतदाताओं की संख्या 46 हजार 248 थी। युवा मतदाताओं की संख्या कम होने को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में युवा निर्वाचकों के पंजीकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा हैै। पहली जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान के तहत तीन विशेष अभियान तिथि निर्धारित की गई हैै। इसमें 9, 23 एवं 30 जुलाई प्रमुख हैै। आयोग की तरफ से युवा मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने पर जोर दिया जा रहा है लेकिन अब तक नाममात्र के ही युवाओं की तरफ से सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया गया है। कुछ दिन पहले तक 3495 युवाओं की ओर से आवेदन किया गया। युवा निर्वाचकों के पंजीकरण की इस खराब स्थिति के पीछे बीएलओ की उदासीनता के साथ ही युवाओं की अरुचि को भी कारण बताया जा रहा है। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा युवा मतदाताओं को शामिल करने पर आयोग का जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed