{"_id":"67d1d24954fa960ccc0d8b35","slug":"20-kg-of-khoya-and-chenna-sweets-destroyed-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-129495-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 20 किग्रा खोवा व छेने की मिठाई नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 20 किग्रा खोवा व छेने की मिठाई नष्ट कराई
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से होली के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि बुधवार को छह नमूने लिए गए। इस दौरान 20 किग्रा खोवा एवं छेने की मिठाई, जिसका अनुमानित मूल्य 5800 था, नष्ट कराया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) आरसी पांडेय ने बताया कि जंगीपुर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान से खोवा का एक नमूना लिया गया और 10 किलोग्राम खोवा, जिसका अनुमानित मूल्य 3000 है, नष्ट कराया गया।
बाजार स्थित एक अन्य प्रतिष्ठान से छेने की मिठाई का एक नमूना लिया गया और 10 किलोग्राम छेने की मिठाई नष्ट कराई गई। बताया कि एक प्रतिष्ठान से पनीर, बहादुरगंज क्षेत्र के दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खोवा के एक-एक, वेद बिहारी पोखरा स्थित प्रतिष्ठान से मिल्क केक का एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन
लिए गए नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ. तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, विरेंद्र यादव, पंकज कुमार कनौजिया एवं अरविंद प्रजापति की टीम शामिल रही।