फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   2 thousand crore outstanding on 3.59 lakh consumers, will be recovered

Ghazipur News: 3.59 लाख उपभोक्ताओं पर 2 हजार करोड़ बकाया, होगी वसूली

Sat, 23 Nov 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
2 thousand crore outstanding on 3.59 lakh consumers, will be recovered
गाजीपुर। जनपद में बिजली निगम का 3.59 लाख उपभोक्ताओं पर 2 हजार करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा निगम को खबर है कि बड़ी संख्या में लोग चोरी से भी बिजली का उपयोग कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्वांचल निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर 24 नवंबर से जिले में विशेष मेगा बकाया वसूली और बिजली चोरी रोको अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 5.20 लाख कनेक्शन धारक हैं। इनमें 3 लाख 59 हजार 934 उपभोक्ताओं पर बिल का बकाया है। इसमें अकेले विद्युत वितरण खंड नगर में 8557 ऐसे बकायेदार हैं, जिनपर एक लाख रुपये से अधिक का बकाया है। इनके ऊपर 173 करोड़ रुपये की धनराशि बकाया है। सबसे अधिक 1693 बकायेदार रौजा उपकेंद्र से हैं। 1514 बकायेदार प्रकाश नगर उपकेंद्र, 1100 बकायेदार मुहम्मदाबाद तहसील उपकेंद्र से संबंधित हैं। ऐसे में इनके खिलाफ निगम ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी पाए जाने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। पेनाल्टी की धनराशि जमा करने के बाद ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा। 10 हजार रुपये से अधिक बकाये वालों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बकाया जमा कराए बगैर जोड़ने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जो उपभोक्ता लंबे समय से बकाया बिल एवं बिजली चोरी की पेनाल्टी की धनराशि नहीं जमा करा रहे हैं, उनके विरुद्ध जिलाधिकारी के माध्यम से आरसी भेजकर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रवार बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर लिया गया है। लंबे समय से बकाया धनराशि व पेनाल्टी नहीं जमा करने वालों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी। इसके लिए 24 नवंबर से अभियान चलाया जाएगा।- आशीष कुमार,अधिशासी अभियंता,द्युत वितरण खंड नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

सब स्टेशनवार एक से पांच लाख वाले बड़े बकायेदारों की संख्या
सब स्टेशन बड़े बकायेदार
बाराचवर 294
दुबिहा 75
करीमुद्दीनपुर 1336
खैराबाड़ी 99
कोटवा नगर 353
लोटन इमली 519
मुहम्मदाबाद तहसील 1100
मुहम्मदाबाद 536
पीरनगर 355

प्रकाश नगर 1514
रौजा 1693

शहबाजकुली 271
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed