{"_id":"5818d6a44f1c1bad3143660f","slug":"2-dies-with-electric","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दो लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed young man climb on electricity pole
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से जहां एक किशोर की मौत हो गई, वहीं तीन युवक झुलस गए। उधर खानपुर थाना क्षेत्र में बल्ब बदलते समय करंट की जद में आने से एक अधेड़ की जान चली गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सराय मुबारक गांव में दीपावली के मौके पर पूजा पंडाल में लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई। सोमवार की शाम युवक ठेले पर प्रतिमा रखकर विसर्जन करने के लिए महाहर धाम जा रहे थे। विसर्जन जुलूस जैसे ही यादव बस्ती के पास पहुंचा, ठेला पर ट्यूब लाइट जलाने के लिए लगाया गया लोहे का इंगल काफी नीचे से गुजरे हाईटेँशन के तार से सट गया, जिससे करंट उतरने से मुबारकपुर गांव निवासी मुनीब यादव के पुत्र विशाल यादव (14) की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं मुलायम यादव (18), हृदेश यादव और अभिषेक यादव झुलस गए। दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। गंभीर रूप से झुलसे मुलायम को उपचार के लिए मऊ ले जाया गया। जबकि हृदेश और अभिषेक का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
इस घटना से खुशियों के बीच उदासी छा गई। विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों और बालकों के चेहरे पर घटना के खौफ साफ तौर पर झलक रहा था। उधर खानापुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार निवासी लालचन विश्वकर्मा (50) सोमवार की दोपहर कमरे में लगे फ्यूज वल्ब को बदल रहे थे। इसी दौरान करंट प्रवाहित तार उनके शरीर से सट गया, जिससे करंट लग गया। जानकारी होते ही परिवार के लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी रमेश कुमार, तहसीलदार सैदपुर रामसुधार, एमएलसी विजय यादव, पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय, इशोपुर के ग्रामप्रधान अजय यादव, उद्योग व्यापार मंडल के दरोगा पांडेय, प्रभुनाथ गुप्ता, आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में ले लिया।