{"_id":"57e6c2964f1c1b3276a833b0","slug":"2-dies-in-road-accident-in-gzp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बोलेरो टीनशेड में घुसी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बोलेरो टीनशेड में घुसी, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Accident
नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी चौराहा पर शनिवार की शाम बारिश के दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो एक मकान के बाहर लगे टीनशेड में घुस गई। इससे टीनशेड में बैठे एक किशोरी सहित दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस के सौंप दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
सुसुंडी गांव निवासी गोपाल राम (50) और सुसंडी निवासी अपने मामा अरविंद कुशवाहा के घर रहकर पढ़ाई करने वाली डाड़ीडीह निवासी सूर्यनाथ कुशवाहा की पुत्री अर्पिता (14) बारिश से बचने के लिए सुसुंडी चौराहा स्थित एक मकान के बाहर टीनशेड में बैठकर बारिश बंद होने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान करीब चार बजे नोनहरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर टीनशेट में जा घुसी। इस दुर्घटना में जहां गोपाल राम की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अर्पिता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। चालक को पकड़ लिया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और परिवार वालों को दी। पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल अर्पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शवों को कब्जे में लेने के साथ ही चालक और बोलरो को थाना लाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिली तो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खबर मिलते की मृतकों के घर कोहराम मच गया।