फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अभाविप छात्रहित में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन

अभाविप छात्रहित में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन

Fri, 08 Feb 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
अभाविप छात्रहित में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कासिमाबाद नगर इकाई की ओर से भारतीय विद्यापीठ डिग्री कालेज के परिसर में छात्र पंचायत के तहत उभरता भारत नई आशाएं विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें काशी प्रांत के प्रदेश मंत्री सुधांशु शेखर ने कहा कि परिषद देश एवं छात्रहित में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है। यह प्रगति पूरे विश्व में भारत को उच्च स्थान की ओर ले जा रही है। पूरा विश्व भारत की ओर नई आशाओं के साथ देख रहा है। परिषद पूरे देश भर में जागरूकता अभियान चला रहा है। हम सभी का एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। इसे नकारात्मक शक्तियों को नष्ट करने एवं राष्ट्रहित में मजबूत, सशक्त सरकार का चयन करने में प्रयोग करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। बृजभूषण सिंह ने कहा कि देश के सामने हजारों चुनौतियां हैं और भारत उनका सामना करने को तैयार है। ऐसे परिवर्तनकारी समय में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। हम सभी को जातिवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की ओर अग्रसर होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर रजनीश, भारती, प्रीति चौहान, अर्चना, अतुल, नितीश, आकांक्षा पांडेय ने भी छात्र पंचायत में विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामाराम प्रजापति और संचालन पंकज सिंह ने किया। कार्यक्रम में विशाल सिंह, आलोक, अविनाश चौधरी, विकास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed