फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का किया प्रदर्शन

ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का किया प्रदर्शन

Fri, 11 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का किया प्रदर्शन
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन किया गया। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर इन मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि मतदान के दौरान मतदाताओं की सभी शंकाओं के समाधान के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वीवीपैट की नई यूनिट को ईवीएम मशीन के साथ जोड़ा गया है। इससे मतदान के दौरान मतदाता द्वारा डाले गए वोट की एक पर्ची सात सेकेंड के लिए मतदाता को वीवीपैट मशीन की स्क्रीन में दिखाई देगी। इसमें मतदाता का क्रमांक, उसका नाम एवं चुनाव चिन्ह दिखाई देगा। जानकारी देते हुए मास्टर ट्रेनर ने मतदाताओं की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का उत्तर दिया। इस मौके पर तहसीलदार आलोक कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो रामविलास, मु. नदीम खान, मनीष कुमार शुक्ला, सुभाष, रामलोचन, अरविंद यादव, ओपी तिवारी, अनंत लाल, मनोज यादव, मंजेश कुमार यादव, पंकज तिवारी, आशुतोष राय, चंदन वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, विरेंद्र कुमार, संजय नारायन शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed