फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दो तहसील के 4550 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

दो तहसील के 4550 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

Sun, 23 Dec 2018 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
दो तहसील के 4550 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
गाजीपुर। शहर के स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के परिसर में नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन के तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया । कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को जमानिया और सेवराई तहसील के 4550 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इस अवसर पर साक्षात्कार के बाद 1524 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली। मेला के पहले दिन शरारती युवकों की ओर से हंगामा करने के कारण प्रशासन की ओर से तहसीलवार पंजीकरण करने की व्यवस्था की गई। शनिवार की घटना को गंभीरता से लेते हुए रविवार को प्रशासन चौकन्ना था। विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। अभ्यर्थियों की कतार लगवा कर प्रवेश दिया जा रहा था। जिनके हाथ में प्रमाणपत्र था उनको ही प्रवेश की इजाजत दी जा रही थी। आज विभिन्न कंपनियों के लिए 4550 अभ्यर्थियों की ओर से पंजीकरण कराया गया। इसमें 1524 लोगों को नियुक्ति मिली। जिलाधिकारी के.बाला जी ने बताया कि 24 दिसंबर को तहसील सदर, सैदपुर एवं 25 को तहसील जखनिया, कासिमाबाद एवं तहसील मुहम्मदाबाद के अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अभ्यर्थी साथ में रजिस्ट्रेशन के लिए निवास प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड, अथवा वोटर आईडी अथवा ड्राईविंग लाइसेंस अथवा अन्य कोई अभिलेख साथ लाएं जो उनके निवास को दर्शाता हो, ताकि उसके आधार पर उनको कैंप मेें प्रवेश दिलाया जा सके। स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में जिलाधिकारी के बालाजी एवं मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने स्थलीय निरीक्षण कर रोजगार मेला का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed