{"_id":"5c02c051bdec2241467245d2","slug":"191543684177-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के घटिया निर्माथण को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के घटिया निर्माथण को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। विकासखंड के नरवर गांव में स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत बन रहे शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने के विरोध में शनिवार को राजभर बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन किया। बीडीओ को पत्रक सौंप मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हाथों में निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाले ईंट को लेकर प्रदर्शन करने वाले नरवर गांव के राजभर बस्ती के लोगों को आरोप था कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत बन रहे शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे शौचालय कभी भी गिर सकता है और इसकी जद में आने से कोई घायल हो सकता है। कहा कि निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाला ईंट घटिया किस्म की है। मानक के अनुरूप ठीकेदार द्वारा निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। इसे हम किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं करेंगे। मानक के अनुरूप शौचालय का निर्माण कार्य होना चाहिए। घंटों विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। यहां पर बीडीओ मरदह को पत्रक सौंप निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की। कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में शिवबचन राजभर, शंकर राजभर, फूलचंद्र राजभर, जितेंद्र राजभर, राजकुमार राजभर, दीपक राजभर, कन्हैया राजभर, बृजेश राजभर, गब्बर राजभर, सोनू राजभर, रामबचन राजभर, राजेश राजभर, संतोष राजभर आदि शामिल रहे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रामचंद्र यादव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।