फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बेकार नहीं जाएगी सानंद की शहादत

बेकार नहीं जाएगी सानंद की शहादत

Tue, 16 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
बेकार नहीं जाएगी सानंद की शहादत
गाजीपुर। जल बिरादरी, नैक एवं जीवनोदय शिक्षा समिति की ओर से प्रो. जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद के शहादत पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजित की गई। इस अवसर पर नैक के ओमप्रकाश अरुण ने कहा कि गंगाजल इतना प्रदूषित हो गया है कि अब वह उपयोग के लायक नहीं रहा।
विज्ञापन

सभा में डा. बालेश्वर विक्रम ने कहा कि गंगा पुत्र स्वामी सानंद की शहादत भारतीय संस्कृति और सभ्यता को अक्षुण्ण रखे की शहादत है। काजी फरीद आलम ने कहा कि जल परिवहन की परियोजना बिना गंगा की अविरलता के कैसे संभव है। समाजसेविका सीमा पाठक ने कहा कि गंगा को लेकर जन आंदोलनों के प्रति हमारा सहयोगी रवैया होना चाहिए। प्रेमनाथ गुप्ता ने सत्ता में बैठे लोगों पर जन आंदोलन की भाषा समझने के बजाए उसे कुचलने की कुचेष्टा का आरोप लगाया। प्रो. रामनारायण तिवारी ने कहा कि गंगा लोक की नदी है। इसका समाधान लोक संस्कृति में निहित है। इस अवसर पर आरएन राय, उदय यादव, स्वामी कपिलदेव, अभिनंदन केशरी, अभयनारायण तिवारी, सचिदानंद सिंह, राजेश श्रीवास्तव, मौलाना अबु नसर फसीही ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। अध्यक्षता ईश्वरचंद्र एवं संचालन संतोष जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed