फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अधिकारियों के तानाशाही रवैए में बदलाव नहीं

अधिकारियों के तानाशाही रवैए में बदलाव नहीं

Sat, 13 Oct 2018 01:18 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के तानाशाही रवैए में बदलाव नहीं
जमानिया। स्थानीय बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसील में तैनात कर्मचारियों-अधिकारियों के तानाशाही रवैये के साथ तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अध्यक्षगोरखनाथ सिंह ने कहा कि तहसील के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के तानाशाह पूर्ण रवैए में कोई बदलाव नहीं है। भ्रष्टाचार में लिप्त होने के बावजूद आला अधिकारियों द्वारा संज्ञान न लेना उनकी भी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

सभा में अधिवक्ता पंकज तिवारी ने कहा कि दाखिल खारिज, वरासत, कंप्यूटर फीडिंग, पेपर सुधार, पैमाइश आदि जनहित के मुद्दों पर भी उदासीन है। आदेश के बाद भी महीनों पत्रावली पटल पर पड़ी रहती है। अधिवक्ता शिवशंकर भारती ने कहा कि तहसील के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच होनी चाहिए। अधिवक्ता राजवंश सिंह ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। इससे वादकारी सहित अधिवक्ता परेशान हैं। न्यायालय को चलाने के लिए ठोस पहल जरूरी है। अधिवक्ता रामजी राय ने कहा कि वर्तमान समय में भ्रष्टाचार इस तहसील में अपने चरम पर है जिसके विरुद्ध आवाज बुलंद की जा रही है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। नियमानुसार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर काजी शकील सुरेंद्र प्रसाद, उमाकांत द्विवेदी, अनिल सिंह, काशीनाथ राय, आशुतोष राय, लखेश्वर सिंह, अशोक सिंह, रामजी राम, मेराज हसन, फैसल होदा, संजय दूबे, आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी राय और संचालन उदयनारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed