{"_id":"5bbb9611867a55286b340584","slug":"191539020305-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर पीजी कॉलेज चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश के लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वह आजादी की लड़ाई के महान योद्धा, समाज सुधारक होने के साथ-साथ राजनैतिक संत थे। उन्हें राजसत्ता का कभी लोभ नहीं रहा। जब-जब मुल्क को जरूरत पड़ी वह आगे आए और राष्ट्र को नेतृत्व प्रदान किया। आज पूरा देश बड़ी शिद्दत से उनको याद कर रहा है। इस अवसर पर मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, संजय, परमानंद श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, डा. सुधीर श्रीवास्तव, नन्हे श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सुनील दत्त आदि रहे। संचालन जिला सचिव शैल श्रीवास्तव ने किया। कायस्थ चित्रगुप्त महासभा के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण एक महान स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता थे। उन्होंने जीवन भर गरीबों, मजलूमों के हितों के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर राजेश अस्थाना, परशुराम लाल, प्रकाश लाल, अरुण श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र श्रीवास्तव आदि थे। संचालन अनुराग श्रीवास्तव ने किया।