{"_id":"5b94018a867a557e86016cf9","slug":"191536426378-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर चक्र विजेता के शहादत दिवस की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमवीर चक्र विजेता के शहादत दिवस की तैयारी शुरू
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर 10 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के लिए धामूपुर में तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। हमीद पार्क की साफ-सफाई के साथ ही प्रतिमाओं और दीवारों के रंगरोगन का काम चल रहा है।
शहादत दिवस पर दूरदराज से कई गणमान्य अतिथियों के आने की संभावना है। इसमें सेना के भी बड़े अधिकारी आते हैं। यह पूरा क्षेत्र वीर हमीद के नाम से गूंज उठता है। इस दिन पूरे क्षेत्र उनकी शहादत को याद कर गर्व महसूस करता है। उनकी पत्नी रसूलन बीबी स्वयं मंच पर उपस्थित रहती हैं। उनका पूरा परिवार इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है। कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर पार्क, स्तूप आदि की रंगाई की जी रही है। भव्य मंच बनाने के साथ ही उसकी साज-सज्जा हो रही है। आम जनता के लिए टेंट भी लगाई जा रही है। उबड़-खाबड़ फर्श पर मैट बिछाने का काम चल रहा है। गांव की तरफ आने वाली सड़क पर हल्की लेपन का कार्य किया जा रहा है। हालांकि अभी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, या किसी केंद्रीय मंत्री के आने का प्रोटोकाल नहीं मिला है, लेकिन सभी को निमंत्रण दिया गया है। हर वर्ष शहादत दिवस नजदीक आने पर इस प्रकार की तैयारी होती रहती है।