फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कूलर में करेंट उतरने से युवक की मौत

कूलर में करेंट उतरने से युवक की मौत

Tue, 03 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कूलर में करेंट उतरने से युवक की मौत
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के दिलदारनगर गांव में मंगलवार की भोर में कूलर में उतर रहे करेंट की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी यासीन कुरैशी का पुत्र नईम कुरैशी (22) सोमवार की रात कमरे में कूलर चलाकर चारपाई पर सोया था। कूलर में करेंट उतर रहा था। किसी समय नईम का शरीर कूलर से सट गया, जिससे करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। भोर में करीब तीन बजे पिता यासीन कुरैशी नमाज पढ़ने जाने के लिए पुत्र को जगाने लगे। काफी हिलाने-डुलाने के बाद भी जब वह नहीं जगा तो उनकी चिंता बढ़ गई। उन्होंने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजन नईम को निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग जैसे ही शव लेकर घर पहुंचे, कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। लोगों के रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। इस दुर्घटना से गांव वासियों में शोक व्याप्त हो गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed