फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने का बीएसए ने दिया निर्देश

अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने का बीएसए ने दिया निर्देश

Sat, 17 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने का बीएसए ने दिया निर्देश
गाजीपुर।
विज्ञापन

देवकली एवं बाराचवर विकासखंड क्षेत्र में स्थित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए 30 अध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने दिया।

परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों की ओर से विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि देवकली एवं बाराचवर विकासखंड में खंड शिक्षाधिकारियों अखिलेश झा, राघवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, अशोक कुमार एवं मनोज शर्मा के साथ ही बीआरसी समन्वयक एवं एनपीआरसी समन्वयकों से क्रास चेकिंग कराई गई। बीएसए ने बताया कि इस दौरान विभिन्न परिषदीय विद्यालयों पर निरीक्षण के समय 30 अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने संबंधित अध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कई विद्यालयों पर छात्रों की उपस्थिति कम पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के समय जिन विद्यालयों पर मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा था तथा बच्चों को स्वेटर का वितरण नहीं किया गया था उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed