{"_id":"5a81d5d24f1c1b4e588b8374","slug":"191518458322-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षक ने चिकित्सक का काटा वेतन, रिपोर्ट भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षक ने चिकित्सक का काटा वेतन, रिपोर्ट भेजा
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आपात कालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर सड़क दुर्घंटना में घायल मरीज के परिजनोें ने हंगामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश कुमार ने घायल का इलाज करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बिना सूचना के अनुपस्थित चिकित्सक डॉ.एसपी गुप्ता का वेतन काटते हुए कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आपात सेवाओं के लिए तैनात चिकित्सक डॉ. एसपी गुप्ता बिना बताए ही अचानक गायब हो जाते है। इसके चलते दुर्घटना में घायल मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। इस पर केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश कुमार ने अनुपस्थित चिकित्सक का एक दिन का वेतन काटने के साथ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि चिकित्सक को इमेरजेंसी डयूटी के लिए तैनात किया गया था। चिकित्सक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है। उनका एक दिन का वेतन काटते हुए कार्रवाई के लिए पत्र उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया है।