फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सबरी संकल्प योजना से कुपोषण मुक्त होंगे लोग

सबरी संकल्प योजना से कुपोषण मुक्त होंगे लोग

Fri, 29 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
सबरी संकल्प योजना से कुपोषण मुक्त होंगे लोग
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर विकास खंड कार्यालय परिसर में शुुक्रवार को शासन के निर्देश पर सबरी संकल्प योजना के तहत पोषण पखवारा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रेवतीपुर खंड विकास अधिकारी हरिनारायण ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि कुपोषण मुक्त बनाने के लिए काम किया जाएगा। इसकी रूपरेखा 100 दिन में तैयार कर इसे लागू किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मातृ और बाल कुपोषण को कम करने के लिए विशेष कदम उठाने होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी माधुरी सिंह ने कहा कि कुपोषण मुक्त के लिए उचित आहार, स्वच्छ पेयजल और शौचालय का होना जरूरी है। शासन के निर्देशानुसार अतिकुपोषित परिजनों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अतिकुपोषित परिजनों को खाद्य एवं रसद विभाग के तरफ से खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्नति और विकास तभी संभव है, जब वहां के निवासी स्वस्थ हो। खंड विकास अधिकारी हरिनारायण ने कहा कि सबरी संकल्प पोषण योजना के तहत यह सुनिश्चित किया जाए कि जन्म के समय किसी भी बच्चे का वजन ढाई किलो से कम न हो। उन्होंने इसके लिए लाभार्थियों को बड़े पैमाने पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीपीएम बबिता सिंह, मनोज कुमार, एडीओ पंचायत अशोक पांडेय, सहायक पटल अधिकारी अभिमन्यु पांडेय, लल्लू राय, छात्र नेता अनूप राय, कुमुदलता सिंह, मीना सिंह, शोभारानी, भोला पांडेय, दिनेश राय, गंगासागर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed