फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मऊ विधायक के बेटे ने निशानेबाजी में मनवाया लोहा

मऊ विधायक के बेटे ने निशानेबाजी में मनवाया लोहा

Wed, 20 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
मऊ विधायक के बेटे ने निशानेबाजी में मनवाया लोहा
मरदह। मऊ के बसपा विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने निशानेबाजी में अपना जौहर दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में आयोजित 61वीं राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर प्रोन जूनियर में 600 में 580 अंक पाकर जिला ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन किया हैै। विधायक श्री अंसारी के छोटे बेटे ने भी शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर की पहचान बना ली है। इससे पहले उमर के बड़े भाई अब्बास अंसारी भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं। उमर की इस कामयाबी की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, अब्बास अंसारी, मन्नू अंसारी, बहादुरगंज की चेयरमैन निकहत रेयाज अंसारी, पूर्व चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी, मुहम्मदाबाद नपा के चेयरमैन शमीम अहमद, पूर्व प्रधान शिवमुनी यादव, सर्वेज अख्तर, शौकत अली, बब्बन पांडेय, रमाशंकर सिंह, शकील अहमद शेरू, सोनू सिंह, मुश्ताक अहमद, सरवन यादव, शेरू अहमद, डा इश्तियाक अहमद, डा सुहेल अहमद, आबिद अहमद, फिरोज अहमद आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed