{"_id":"59ef83964f1c1b7a548b8e4a","slug":"191508869014-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल का रेलिंग तोड़ नदी के किनारे गिरा मिट्टी लदा डंफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल का रेलिंग तोड़ नदी के किनारे गिरा मिट्टी लदा डंफर
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली (गाजीपुर)। नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली चट्टी पास फोरलेन निर्माण के लिए मिट्टी लादकर जा रहा एक डंपर गंगी नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सोमवार की देर रात निचे जा गिरा। संयोग रहा कि इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी।
गाजीपुर- वाराणसी मार्ग पर कार्यदायी संस्था की ओर से फोरलेन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। सड़क को चौड़ा करने के लिए जगह-जगह मिट्टी गिरने के लिए डंपर लगाए गए हैं। खेत से मिट्टी लादकर देर रात एक डंपर सैदपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गाजीपुर-वाराणसी मार्ग स्थित गांगी नदी पर बने पुल पर पहुंचा अनियंत्रित होकर पुल का रेलिंग तोड़ते हुए 40 फिट नीचे नदी के किनारे जा गिरा। डंपर गिरने की आवाज सुनकर राहगीर और ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। संयोग रहा कि घटना में चालक बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। डंपर पलटने की सूचना मिलते ही कार्यदायी संस्था के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। दूसरे दिन मंगलवार को डंपर पलटा देख ग्रामीणों की अत्यधिक भीड़ लग गई। सामाचार लिखे जाने से मार्ग निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था की ओर से डंपर से मिट्टी हटाने का कार्य किया जा रहा था।