फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   श्रीराम राज्याभिषेक संग संपन्न हुई दस दिवसीय रामलीला

श्रीराम राज्याभिषेक संग संपन्न हुई दस दिवसीय रामलीला

Mon, 16 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
श्रीराम राज्याभिषेक संग संपन्न हुई दस दिवसीय रामलीला
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। करीमुददीनपुर स्थित कांति कला रामलीला मंच पर रविवार की रात में राम राज्याभिषेक एवं लवकुश की लीला के मंचन के बाद दस दिनों से चल रही रामलीला का समापन हुआ। श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मुख्य अतिथि द्वारा रामलीला के कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रामलीला में वन से लौटने के बाद गुरू वशिष्ठ द्वारा वैदिक मंत्रों के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु दर्शकों की तरफ से पुष्प वर्षा की गई। उसके बाद लवकुश की लीला का मंचन हुआ, जिसमें लवकुश के रूप में बाल कलाकारों की ओर से प्रस्तुत जीवंत अभिनय संवाद को सुनकर दर्शक काफी प्रसन्न हुए। डॉ. अश्विनी कुमार राय ने राम का शानदार अभिनय किया। राम राज्याभिषेक में राम की भूमिका जयप्रकाश राय, लक्ष्मण की भूमिका प्रवीण राय ने निभाई जिसकी दर्शकों ने सराहना की। भोजपुरी गायक आरजू अंचल एवं उनके साथियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आरजू अंचल के गीत को सुनकर लोग भावुक हो गये। गायिका ज्योति माही एवं माला सागर ने छठ गीत कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पी आर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक संतोष राय ने कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किया। आरजू अंचल के नए एलबम भूखब छठ बरतिया का लोकार्पण किया। विशिष्ठ अतिथि याज्ञवल्क्य उर्फ छांगुर राय ने पात्रों एवं कलाकारों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। प्रारंभ में रामलीला समिति के डाइरेक्टर ओंकारनाथ राय ने अतिथियो एवं कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंत में प्रबंधक सुनील कुमार राय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed