{"_id":"59d914894f1c1bce538b6409","slug":"191507398793-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व के कल्याण के लिए शिव की आराधना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व के कल्याण के लिए शिव की आराधना जरूरी
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। अयोध्या से आए बाल संत अशोकानंद महाराज ने स्थानीय गांव में आयोजित दो दिवसीय प्रवचन के पहले दिन शनिवार को भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए कहा कि शिव की उपासना के जरिए ही हर कष्टों का निवारण संम्भव है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव देवों में महादेव हैं। विश्व के कल्याण के लिए शिव की आराधना जरूरी है। उन्होंने कहा कि साधक को भगवान शिव की पूजा हमेशा करना चाहिए। घर के मंदिर में शिवालय अवश्य रखना चाहिए। अन्यथा भगवान की पूजा अधूरी मानी जाती है। शिव महापुराण के अनुसार मनुष्य को पूरे मन, प्रेम एवं लगन से भगवान का पूजन करना चाहिए। बाल संत ने कहा कि जब तक आपका मन एकाग्र नहीं होगा, तब तक आपका पूजा करना व्यर्थ है। शिव की आराधना, साधना, उपासना से मनुष्य अपने पापों एवं संतापों से इसी जन्म में मुक्ति पा सकता है।
विज्ञापन