फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur 191 youths including 109 Panchayat Assistants receive appointment letters faces light up

गाजीपुर: 109 पंचायत सहायकों समेत 191 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे; अप्रैल से 977 युवाओं का चयन

Sun, 30 Aug 2026 01:37 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 30 Aug 2026 01:37 AM IST
सार

गाजीपुर में मिशन रोजगार के तहत 109 पंचायत सहायकों समेत 191 युवाओं को नियुक्ति पत्र और ऑफर लेटर वितरित किए गए। पंचायत राज, महिला कल्याण और सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार मिलने से उनके चेहरे खिल उठे। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं ने इसे अपने भविष्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Ghazipur 191 youths including 109 Panchayat Assistants receive appointment letters faces light up
अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देते प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिशन रोजगार के तहत जिले के 191 युवाओं को नियुक्ति पत्र और ऑफर लेटर दिए गए। इनमें 109 पंचायत सहायक, वन स्टॉप सेंटर के 10 कार्मिक और सेवायोजन विभाग के माध्यम से चयनित 72 युवा शामिल रहे।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और ऑफर लेटर वितरित किए। नियुक्ति पत्र मिलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मिशन रोजगार के माध्यम से बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने पंचायत सहायकों को गांव में सरकार की योजनाओं को ईमानदारी से पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने को कहा। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक गांव के विकास की धुरी हैं। कहा कि वन स्टॉप सेंटर में चयनित 10 कार्मिक हिंसा और संकट से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे सहायता उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

1206 पंचायतों में नियुक्ति पूरी
मंत्री ने बताया कि जिले में कुल 1238 पंचायत सहायकों के सापेक्ष 1206 की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष 32 ग्राम पंचायतों में चयन की कार्रवाई चल रही है। पंचायत सहायक ग्राम सचिवालय को क्रियाशील रखने के साथ ग्रामीणों को आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र सहित विभिन्न जनसेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अप्रैल से 977 युवाओं का चयन
जिला सेवायोजन विभाग के अनुसार अप्रैल से अगस्त 2026 तक 13 रोजगार मेलों के माध्यम से 977 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अगस्त में 72 युवाओं को हिन्डालको, रेनुकोट, ग्लोबल आटोटेक और पूर्वांचल जैसी कंपनियों में रोजगार के ऑफर लेटर मिले हैं। अगस्त से दिसंबर तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, संस्थानों और महाविद्यालयों में 23 रोजगार मेले आयोजित किए जाने हैं। इनमें निर्धारित 2330 के मुकाबले करीब 6000 अभ्यर्थियों के चयन का लक्ष्य रखा गया है।

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, विधायक जखनियां बेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और चयनित अभ्यर्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed