{"_id":"5cb4c8bdbdec22144f418c82","slug":"181555351741-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से आठ झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से आठ झोपड़ियां राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव में सोमवार को दिन में अज्ञात कारणों से एक के बाद एक आठ झोपड़ियों में आग लग गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब दस हजार नकदी सहित हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
इलाके के हरपुर गांव निवासी मारकंडेय की झोपड़ी सोमवार को दिन में करीब ढाई बजे से अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब लोग इस आग को बुझाने की सोचते, तब तक आग ने अगल-बगल स्थित अन्य सात झोपड़ियों को भी अपनी जद में ले लिया और झोप ड़ियों से आग की तेज लपटे उठने लगी। फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए शोर-शराबा के बीच ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में फायर कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में मारकंडेय की दो झोपड़ी, जोगिंद्र की तीन, बालकिशुन की एक और दिनेश की दो झोपड़ियों सहित गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित जोगिंद्र यादव ने बताया कि उसकी बेटी की शादी मई माह में तय है। इसलिए शादी का तमाम समान खरीदकर रखा था। उन सामानों के साथ ही दस हजार नकदी सहित गृहस्थी का अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। लेखपाल दयाशंकर ने बताया कि क्षति की रिपोर्ट बनाकर तहसील के उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा।
....