फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   होली और लोकसभा चुनाव के पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें

होली और लोकसभा चुनाव के पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें

Fri, 15 Mar 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
होली और लोकसभा चुनाव के पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में होली के साथ लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को सदर कोतवाली परिसर में जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने शान्तिपूर्ण, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने की अपेक्षा की। कहा कि आचार संहिता लागू
विज्ञापन

हो गई है ऐसे में सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि होली एवं लोकसभा चुनाव के पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।
बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने त्योहार पर शराब बिक्री पर रोक लगाने तथा साफ-सफाई, पानी, विद्युत, होलिका दहन के समय पुलिस फोर्स की तैनाती के संबंध में अपनी-अपनी बात रखी। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत, यातायात, साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता सुनिश्चत करने का निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने प्रबुद्ध नागरिकों एवं आम जनमानस से
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में स्वयं एवं अपने परिवारों का शत-प्रतिशत मतदान बिना डर भय के करने की अपील की। नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उपस्थित लोगों से कहा कि नगर पलिका से संबंधित किसी भी समस्या पर व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्या के समाधान के लिए जानकारी दे
विज्ञापन
विज्ञापन

सकते हैं। पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि त्योहार/पर्व हमारे सामाजिक सौहार्द भाईचारा, आपसी सामंजस्य एवं संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने पर्व पर शान्ति व्यवस्था
बनाए रखने की अपील की। कहा कि होली का त्योहार सामाजिक समरसता एवं अलौकिक प्रेम का पर्व है इसमें किसी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी तरह की अफवाह की सूचना मिले तो तत्काल
स्थानीय पुलिस को सूचना दें। जो भी व्यक्ति अशान्ति फैलाने का प्रयास करेगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, एसपी सिटी प्रदीप दूबे, मुख्य विकास

अधिकारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, सरदार दर्शन सिंह, अबु फखर खां, सुल्तान नाहिद खां आदि उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अविनाश बरनवाल ने शांति समिति की बैठक में कहा कि सैदपुर की तहजीब गंगा जमुनी तहजीब है। यहां की रंगों की चटख के साथ ईद के सिवइयों की मिठास भी गहरी होती है। इसके पीछे सिर्फ आपसी मेल-मिलाप है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार दिनेश कुमार एवं सीओ रामबहादुर सिंह ने आगामी पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। बैठक में सभासद इमरान अब्बासी, पूर्व चैयरमैन हरिनाथ सोनकर, महिला मोर्चा भाजपा की जिला उपाध्यक्ष शीला सोनकर, गणेश वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र चौबे, बसंत सेठ, जलालुद्दीन अहमद, जफर एडवोकेट, मेराज अहमद, विकास बरनवाल, सपा के राजेश बरनवाल, राधेश्याम मोदनवाल, अवनीश चौबे, विनय यादव, आकाश बरनवाल आदि उपस्थित थे। कोतवाल बलवान सिंह ने स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधाकर राय ने संचालन किया। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार भुड़कुड़ा के सीओ महिपाल पाठक ने चौकीदारों को साइकिल देकर सम्मानित किया। शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, दरोगा ओंकारनाथ सिंह, लालजी यादव, मनीष यादव, भुआल यादव, शमशाद अहमद, दिनेश कुशवाहा, कतवारू मौर्या, संतोष गुप्ता, जैनेंद्र कुमार, रामअवध यादव, सुरेश साहू, बैजनाथ राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed