फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रक ने रोकी रफ्तार, पांच घंटे जाम

ट्रक ने रोकी रफ्तार, पांच घंटे जाम

Sat, 02 Mar 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने रोकी रफ्तार, पांच घंटे जाम
सुहवल। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी के पास शनिवार की सुबह गिट्टी लेकर जा रहे एक ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे वह मार्ग के बीचोबीच खड़ा हो गया। इसकी वजह से अन्य वाहनों की रफ्तार रुक गई और जाम लग गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। पांच घंटा बाद ट्रक की मरम्मत होने के बाद उसके आगे बढ़ने पर आवागमन सुचारु हो सका। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

मालूम हो कि जमानिया की तरफ से गिट्टी लेकर एक ट्रक गाजीपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे सदर कोतवाली के रजागंज पुलिस चौकी के पास ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिससे वह सड़क के बीचोबीच खड़ा हो गया। कुछ ही देर में काफी दूर तक ट्रकों की कतार लग गई। इसी बीच कालूपुर त्रिमुहानी के पास मार्ग के बीचो-बीच एक और ट्रक के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह भी खड़ा हो गया। फिर क्या था, जाम का झाम शुरु हो गया। एक के बाद एक वाहनों के पहिए थमने लगे। पूरा हमीद सेतु वाहनों से भर गया। पांच घंटा बाद दिन में दस बजे खराब ट्रक की मरम्मत होने पर आगे बढ़ने के बाद आवागमन चालू हो सका। वाहनों की कतार इतनी लंबी थी कि आवागमन सुचारु होने के काफी देर बाद तक वाहन चालक धीमी रफ्तार से निकलते रहे। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed