फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बिजली विभाग का करोड़ों दबाए बैठे हैं सरकारी विभाग

बिजली विभाग का करोड़ों दबाए बैठे हैं सरकारी विभाग

Sun, 17 Feb 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग का करोड़ों दबाए बैठे हैं सरकारी विभाग
गाजीपुर। आम उपभोक्ताओं पर ही नहीं सरकारी विभागों पर भी विद्युत विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है। पुलिस लाइन, विकास भवन, जिला अस्पताल सहित अन्य विभागों के बकाए की रकम जोड़ी जाए तो छह करोड़ 94 लाख 93 हजार 757 रुपया बकाया है। बकाएदारों की लिस्ट में कुछ वर्ष पहले बनकर तैयार हुआ रेलवे ट्रेनिंग सेंटर भी शामिल है। विभाग की तरफ से बार-बार बकाया जमा करने की अपील की जा रही है, लेकिन बकाएदार विभाग कान में तेल डाले बैठे हैं। सरकारी विभाग होने की वजह से बिजली विभाग भी इन विभागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से कतरा रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग बकाएदारों के खिलाफ पिछले कई माह से अभियान चला रहा है। इसके तहत बकाया न जमा करने वालों का कनेक्शन काटने के साथ ही एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। बकाया जमा करने पर करीब 12 दिन पहले विभाग विद्युत विभाग ने बड़ीबाग स्थित कांशीराम आवास और आदर्श बाजार स्थित कांशीराम आवास का विद्युत कनेक्शन काट दिया था। इससे बकाएदारों में यह चर्चा शुरू हो गई थी कि बिजली विभाग बकाए को लेकर काफी गंभीर हो गया है लेकिन सरकारी विभागों पर करोड़ों बकाया होने के बाद भी विभाग इन पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। शायद यही कारण है कि पुलिस लाइन, विकास भवन, रेलवे ट्रेनिंग सेंटर, जिला और महिला अस्पताल, नवोदय विद्यालय, पीएंडआर विभाग का छह करोड़ 94 लाख 93 हजार 757 रुपये विद्युत बिल बकाया है। विभाग द्वारा मिली सूची की मानें तो सौ बेड के महिला अस्पताल पर 10 लाख 93 हजार 757 रुपये, गोराबाजार स्थित दो सौ वेड के अस्पताल पर 40 लाख, पुलिस लाइन पर पांच करोड़ 81 लाख, विकास भवन पर 19 लाख, नवोदय विद्यालय पर आठ लाख, पीएंडआर घाट स्टेशन पर 15 लाख के साथ ही कुछ वर्ष पहले बनकर तैयार रेलवे ट्रेनिंग सेंटर पर विभाग का 21 लाख रुपये बिजली का बिल का बकाया है। अधिशासी अभियंता द्वितीय एसके सिंह ने बताया कि विकास भवन, जिला और महिला अस्पताल, पुलिस लाइन, रेलवे ट्रेनिंग सेंटर सहित अन्य सरकारी विभागों पर करोड़ों का विद्युत बिल बकाया है। इन विभागों को लगातार लिखित और मौखिक अवगत कराते हुए बकाया जमा करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed