{"_id":"5bc0e3a5bdec22696e0e3ebb","slug":"181539367845-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट होकर लड़ेंगे मानदेय की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट होकर लड़ेंगे मानदेय की लड़ाई
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। आशा कार्यकर्ता-आशा संगिनी संघ की बैठक शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर हुई। इसमें शासन की ओर से उचित मानदेय का निर्धारण नहीं करने पर रोष जताया गया। सभा के बाद जिलाधिकारी को मांग पत्र का एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
आशा संघ की जिलाध्यक्ष रेनू राज ने कहा कि लगातार 12 साल से हम काम कर रहे हैं, लेकिन आज कर सरकार ने हमारे मानदेय का निर्धारण नहीं किया। सरकार हमारे मेहनत तथा कार्यों को भी नजर अंदाज कर रही है। जिला मंत्री गीता मौर्या ने कहा कि हमारी मानदेय को लेकर लड़ाई जारी रहेगी। 30 अक्तूबर को लखनऊ में हम आंदोलन करेंगे। इसके लिए सभी को एकजुट हो कर लखनऊ चलना होगा। लैलून खातून ने कहा कि आशाओं के तमाम प्रकार के बकाए है लेकिन उसके भुगतान को लेकर विभाग भी कुछ नहीं कर रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन चलता ही रहेगा। सभी ने एक स्वर से कार्यकर्ताओँ को लखनऊ चलने का आह्वान किया। इस मौके पर दीनानाथ कुशवाहा, एसपी गिरी, इम्तियाज अहमद, चंद्रशेखर, माला गिरी, अंजू सिंह, नीलम, उर्मिला, विद्या आदि मौजूद रहे।