{"_id":"5bbb971f867a55284e48abe1","slug":"181539020575-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक पलटने से 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मैजिक पलटने से 14 घायल
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हरिबल्लमपुर उर्फ अलावलपुर गांव के सामने सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में अंतिम संस्कार कर लौट रहे मैजिक सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेसर थाना अंतर्गत शक्कापुर गांव केे रामवृक्ष की मृत्यु हो गई थी। परिजन सुल्तानपुर गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार करने के लिए टाटा मैजिक से आए थे। संस्कार होने के बाद लोग घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम को करीब पांच बजे गाजीपुर-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हरिबल्लमपुर उर्फ अलावलपुर गांव के सामने मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। मैजिक में फंसे लोग चीख-पुकार करने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला। इसके बाद घायल लक्ष्मी राम (65), बलजीत (62), बैजनाथ बिंद (50), बलवंत (40), ओंकार (30), लालजी (60), लबेदन (50), सीताराम (55), जमुना (60), दीनानाथ (65), राकेश (18), शिवशंकर (55), राकेश (30), सुदामा (40) को पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पर लाए। यहां पर अन्य घायलों की मरहम-पट्टी करने के बाद चिकित्सकों ने छोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लबेदन और राकेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी किसी ने कोतवाली में नहीं दी है।