{"_id":"5b3bb9354f1c1b98468b4706","slug":"181530640693-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस: 1056 में 33 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस: 1056 में 33 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को विभिन्न तहसीलों में किया गया। सभी सात तहसीलों की सूचना के अनुसार 1056 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 33 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम यादव की अध्यक्षता में 147 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से पांच आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 69 आवेदन पत्रों में तीन का निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी रमेश यादव की अध्यक्षता में 173 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनिया संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विजयशंकर तिवारी की अध्यक्षता में 173 आवेदन पत्रों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में 106 आवेदन पत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में 160 आवेदन पत्रों में चार का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी शिवशरणप्पा की अध्यक्षता में 228 आवेदन पत्रों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया।