फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Jun 2018 11:03 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
सेवराई(गाजीपुर)। कई दिनों से हो रही बेतहाशा बिजली कटौती को लेकर गुरुवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों लोगों ने हाथों में लालटेन लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बिजली के आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं रह गया है। दिन-रात मिल कर चार से पांच घंटा ही बिजली का दर्शन हो रहा है। इससे भीषण गर्मी में जीना दुश्वार हो गया है। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, वहीं पानी के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। हैंडपंपों और कुओं तक की भाग-दौड़ कर थोड़ा-बहुत पानी की व्यवस्था कर काम चलाने को विवश होना पड़ रहा है। जब बिजली रह रही है तो वोल्टेज इतना कम रह रहा है कि बिजली रहते हुए भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटा बिजली आपूर्ति का फरमान जारी है। बावजूद इसके विभागीय लापरवाही के कारण पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। लोगों ने चेतावनी दिया कि यदि समय रहते आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजनरायन गुप्ता, सतेंद्र प्रजापति, मनोज गुप्ता, सद्दाम, मनीष गुप्ता, दीपक गोलू, मेराज, गुड्डू, कन्हैया गुप्ता, हीरा राय सहित दर्जनों लोग शामिल थे। इस संबंध में एसडीओ दिलदारनगर रत्नेश जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र को आने वाली विद्युत आपूर्ति की मेन सप्लाई में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। इसके मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। काम पूरा होते ही पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed